July horoscope : जुलाई 2025 में 12 राशियों के लिए क्या है खास इस महीने?

WD Feature Desk

मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (13:35 IST)
july horoscope 2025: नमस्कार! स्वागत है आपका जुलाई महीने के मासिक राशिफल में। वर्ष 2025 अब आधे से अधिक बीत चुका है और अब समय है नए उत्साह, नई चुनौतियों और नई संभावनाओं का। जी हां, जुलाई का महीना कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, साथ ही कुछ राशियों को मिल सकती है करियर में तरक्की, तो कुछ को मिल सकता है प्रेम जीवन में नई दिशा।ALSO READ: जुलाई में सूर्य, गुरु और शुक्र के गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी

आइए इस मासिक राशिफल में हम जानेंगे 12 राशियों का मंथली भविष्‍यफल...
 
मेष राशि मासिक राशिफल: 
मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2025 का सातवां महीना जुलाई मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यह समय ऊर्जा, बदलाव और संतुलन लेकर भी आ रहा है। करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अत: खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिवार में सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें। स्वयं तथा परिवारजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इन दिनों वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस माह अत्यधिक भागदौड़ से बचें। रोमांस के लिहाज से अनुकूल समय रहेगा। काफी मामलों में जुलाई महीना अच्छा कहा जा सकता है।
 
वृषभ राशि मासिक राशिफल: 
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की तथा पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ के लिए यह समय नए अवसरों का संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, बजट संतुलित रखें। इस माह निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अत: अधिक काम का बोझ लेने से बचें। कुल मिलाकर जुलाई 2025 ठीक कहा जा सकता है।
 
मिथुन राशि मासिक राशिफल: 
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। खासकर जुलाई माह में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा को करियर में नई चुनौतियां सामने आएंगी, जिनसे निपटने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही मिथुन राशि को वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। निवेश सोच-समझकर करना उचित रहेगा। रोमांस के मामले में नए संपर्क बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा कारोबारियों को व्यापार में लाभ होगा। संचार संबंध मजबूत होंगे, इससे लाभ प्राप्त होगा। कुछेक मामलों में यह माह उचित रहेगा।
 
कर्क राशि मासिक राशिफल: 
कर्क राशि के लिए जुलाई 2025 शुभ रहेगा। आपको इस समय कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा है। कर्क राशि के जातकों को रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। करियर में प्रगति और उन्नतिभरा यह समय जीवन में सबकुछ आसान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में नवीन शिशु का आगमन संभव है, इससे घर में खुशियों का आगमन होगा। जुलाई माह आपके लिए ठीक रहेगा।ALSO READ: मंगल केतु की युति से होता है भयानक हादसों का सृजन, इसलिए 28 जुलाई तक ऐसी जगहों से बचकर रहें
 
सिंह राशि मासिक राशिफल: 
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। जुलाई महीने में आपके करियर में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है, धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना ज़रूरी है। सिंह राशि के लिए यह समय आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति और आत्मविकास का समय है। व्यापा‍रियों को यात्रा के योग बन रहे हैं। इस समय ध्यान करना लाभकारी रहेगा। किसी काफी समय से रुके कार्य में इस समय सफलता मिल सकती है। संतान लाभ प्राप्त होगा। 
 
कन्या राशि मासिक राशिफल: 
जुलाई का महीना कन्या राशि के लिए नई जिम्मेदारियों और अवसरों को लेकर आ रहा है। यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वयं का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इस माह मानसिक शांति के लिए ध्यान उपयोगी रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। माता के सेहत को लेकर सतर्क रहें। यह माह कई मायनों में अच्छा कहा जा सकता है।
तुला राशि मासिक राशिफल: 
तुला राशि के लिए यह महीना कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। आपके लिए जुलाई 2025 में करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। तुला राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर-परिवार में छोटी-मोटी तकरार संभव है, शांत रहें। सेहत का ध्यान रखें और भरपूर आराम करें। इस माह किसी बड़े खर्च के लिए योजना बनानी पड़ेगी। 
 
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल: 
जुलाई का महीना वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। वृश्चिक राशि वाले खानपान और नींद को नियमित करें। इस माह काम का दबाव रहेगा, अत: संयम से काम लें। इस महीने भाग्य आपका साथ देगा। इस माह आर्थिक रूप से लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। इस समय नियमित व्यायाम पर ध्यान देने से शारीरिक परेशानियां कम होंगी। इस माह अच्छे समय का लाभ उठाकर अधिक तरक्की पा सकते हैं।ALSO READ: जुलाई में सूर्य, गुरु और शुक्र के गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी
 
धनु राशि मासिक राशिफल: 
धनु राशि के लिए जुलाई का यह माह मिश्रित परिणाम लेकर आ रहे है। इस समय आपके करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचना होगा। घर में बड़ों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। धनु राशि वालों के लिए यह महीना संयम, मेहनत और संतुलन से भरपूर सफलता दिला सकता है। शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। पढ़ाई व प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। भाग्य साथ देगा। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें। बाकी सब ठीक रहेगा।
 
मकर राशि मासिक राशिफल: 
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शुभ रहेगा। यह माह आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने तथा आर्थिक लाभ के योग वाला बन रहा हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस महीने पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन आगमन के संकेत हैं। करियर में तरक्की और नई जिम्मेदारियां भी जुलाई माह में मिल सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी ध्यान व योग का सहारा लिया जा सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा।
 
कुंभ राशि मासिक राशिफल: 
कुंभ राशि के लिए जुलाई 2025 का महीना कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई का माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण किंतु फलदायी रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। मित्र सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम सकारात्मक प्राप्त होंगे। इस माह मौसमजनित रोगों से सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा। प्रेमी साथी भी आपका भरपूर साथ देगा। कुल मिलाकर यह महीना कुछ खट्‍टा, कुछ मीठा कहा जा सकता है।
 
मीन राशि मासिक राशिफल: 
मीन राशि वालों आपके लिए जुलाई 2025 अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जुलाई का महीना मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा। इस माह भावनात्मक संतुलन जरूरी है। ध्यान-योग से मन शांत रहेगा। इस माह आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा बारिश से पनपने वाली बीमारियों से बचकर रहे। इस महीने के अंत में पुराने निवेश से अच्छा धनलाभ मिल सकता है। जुलाई का महीना कुल मिलाकर मीन वालों के काफी अच्छा कहा जा सकता है।ALSO READ: 6 जुलाई से होंगे चातुर्मास प्रारंभ, जानिए इन 4 माह में क्या नहीं करना चाहिए

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी