1. कर्क राशि: आपकी चंद्र की राशि है जिसके चलते शनि मंगल का यह षडाष्टक योग सेहत खराब कर सकता है। इस दौरान आपमें क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में भागदौड़ बढ़ जाएगी। संतान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी जिम्मेदारी और सतर्कता से काम करना होगा। मानसिक थकान से परेशनी रहेगी। भोजन पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना होगा। बिना विशेषज्ञ की सलाह के कोई बड़ा निवेश या आर्थिक फैसला लेने से बचना चाहिए।
2. मकर राशि: आपकी राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर फोकस करना होगा अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है, वरिष्ठ अधिकारी असंतुष्ट हो सकते हैं। कार्यस्थल और घर में तनावपूर्ण माहौल के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए सतर्कता से कार्य करना और व्यवहार में अच्छे बने रहने की आवश्यक है। कारोबारी हैं तो लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।