Weekly Forecast 2024: जुलाई माह का अंतिम सप्ताह, जानें किसके चमकेंगे सितारे (पढ़ें साप्ताहिक राशिफल)

पं. प्रेमकुमार शर्मा

रविवार, 28 जुलाई 2024 (10:45 IST)
July Rashifal This Week 2024 : अपने प्रिय पाठकों के लिए वेबदुनिया प्रस्तुत कर रहा हैं, जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह 29 से 04 अगस्त 2024 का साप्ताहिक भविष्‍यफल। यहां जानें यात्रा, व्यापार, नौकरी, निवेश, धनलाभ, करियर, शिक्षा, शेयर मार्केट आदि के बारे में कैसा रहेगा यह सप्ताह मेष से मीन राशियों के लिए...। पढ़ें संपूर्ण राशिफल एक स्थान पर... 

ALSO READ: Sawan somwar 2024: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं मिलेगा शिव परिवार का आशीर्वाद
 
(साप्ताहिक राशिफल : 29 जुलाई से 04 अगस्त 2024 तक) 
 
मेष
 ( 21 मार्च – 20 अप्रैल)
इस सप्ताह आप पर आशीर्वाद बना रहेगा।
फिटनेस के प्रति आपका कांशसनेस बढ़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ने वाली है।
पारिवारिक बहस में धैर्य रखने की जरूरत है।
आपके करीबी सपोर्ट की डिमांड कर सकते हैं।
कई इवेंट में शामिल होने वाले हैं।
नए बिज़नेस के लिए पूंजी जुटानी पड़ेगी।
पुरानी प्रॉपर्टी के सेल से अच्छा मुनाफा होगा।
पॉजिटिव रहें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। 
विदेश यात्रा पर पूरी तैयारी के साथ जाएं।
लकी नंबर : 8
लकी नंबर  : व्हाइट

वृष
 ( 21 अप्रैल – 20 मई) 
इन दिनों पहले से अधिक पॉजिटिव रहेंगे।
करियर को लेकर साहसिक कदम उठाएंगे।
चिंताएं छोड़कर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
वित्तीय क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करेंगे।
मेंटल और फिजिकल स्तर पर सुधार दिखेगा।
विवाहयोग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है।
घरेलू मुद्दों का समय रहते समाधान कर लें।
गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।
किराये के जरिये आपकी जरूरत पूरी होगी।
प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
लकी नंबर : 17
लकी कलर : मैजेंटा

मिथुन 
( 21 मई – 21 जून) 
प्रोफेशनल मामले में प्रोडक्टिव वीक रहेगा।
व्यवसायिक स्तर पर कुछ नया कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं।
करीबी लोगों को सहयोग और प्रोत्साहन देंगे।
दाम्पत्य जीवन के झगड़े को सुलझा सकते हैं।
रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहना जरूरी है।
अकेडमिक क्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विकेंड पर ट्रिप प्लान बन सकता है, तैयार रहें।
रुटिन लाइफ से ब्रेक लेते रहना अच्छा रहेगा।
घर की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : क्रीम

कर्क 
(22 जून -22 जुलाई) 
इस हफ्ते बड़ी सफलता की संभावनाएं हैं।
चुनौतीपूर्ण परियोजना सफलतापूर्वक पूरी होगी।
अपने नेतृत्व कौशल के कारण चमकने वाले हैं।
स्पाउस के समक्ष अपनी भावना खुलकर रखेंगे।
वैवाहिक संबंध में मजबूती आने वाली है।
घरेलू जिम्मेदारी साझा करना सही निर्णय होगा।
आमदनी का प्रवाह बढ़ने की संभनाएं हैं।
सेहत के संकेतों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
कला या रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
पैतृक संपत्ति का बंटवारा चुनौतिपूर्ण रहने वाला है।
आपसी बातचीत से मुद्दों को सुलझाया जा सकेगा।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : पीच

सिंह 
( 23 जुलाई- 23 अगस्त) 
व्यस्तता के बावजूद पॉजिटिव सप्ताह रहेगा।
सेहत को देखते हुए दिनचर्या बदलनी होगी।
कार्यक्षेत्र में कठिन प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ेगी।
अपने स्किल स्किल्स की वजह से आगे रहेंगे।
व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति की संभावना है।
आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद है।
प्रियजनों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे।
फैमिली वेकेशन का प्लान बन सकता है।
शैक्षणिक स्तर पर आपके प्रयास रंग लाएंगे।
पैतृक संपत्ति को लेकर समस्या हो सकती है।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : डार्क ब्लू

ALSO READ: Sawan somwar 2024: शिव को क्यों कहते हैं आदिदेव, जानिए महादेव के 4 रहस्य
 
कन्या 
( 24 अगस्त – 23 सितंबर) 
कई मामलों में शानदार समय रहने की उम्मीद है।
वर्कप्लेस पर अपनी नेतृत्व क्षमता से जगह बनाएंगे।
घर के लोगों के विचारों का सम्मान करना होगा।
दाम्पत्य जीवन में चुनौतियों से दो चार होना पड़ेगा।
गुस्से पर नियंत्रण रखना सीखें, रिश्ते सहज रहेंगे।
दूसरों को सुनना सीखें, दृष्टिकोण में बदलाव आएगा।
दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर जा सकते हैं।
सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ेगी, सजग रहें।
बड़ी प्रॉपर्टी डील होने की संभावना है, लाभ होगा।
शैक्षिक निर्णय प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : लाइट रेड

तुला
 ( 24 सितंबर – 23 अक्टूबर) 
इस सप्ताह, भाग्य पक्ष में है, काम बनेगा।
अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है।
जल्दबाज़ी में सही निर्णय लेने की स्किल काम आएगी।
व्यवसायिक साझेदारी पर सहमति बनेगी।
परिवार में शांत वातावरण की उम्मीद है।
सेहत के स्तर पर सुधार की अपेक्षा रखें।
शैक्षणिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन रहेगा।
कानूनी मामलों में सफलता की संभावना है।
अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है।
शादी के प्रस्ताव पर आप निर्णय लेने वाले हैं।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन

वृश्चिक 
( 24 अक्टूबर –  22 नवंबर) 
इस वीक कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
प्रोफेशनल और निजी विकास के अवसर मिलेंगे।
सहकर्मियों से सपोर्ट की अपेक्षा रख सकते हैं।
वैवाहिक रिश्ते में मजबूती आने की उम्मीद है।
खान पान को लेकर जागरुक होने की जरूरत है।
घरेलू स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला पायेंगे।
नए व्यापारियों की राह में परेशानी आ सकती है।
फ्रेशर्स के लिए जॉब की राह आसान नहीं होगी।
कोई अच्छा ट्रैवल प्लान मिलने की उम्मीद है।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : पर्पल

धनु 
( 23 नवंबर -21 दिसंबर) 
एक व्यस्त और सार्थक सप्ताह रहने वाला है।
ईमानदारी और प्रयास से सफलता मिलेगी।
पेशेवर क्षेत्र में बेस्ट देने का प्रयास करेंगे।
अप्रत्याशित खर्चों की संभावना है, तैयार रहें।
वित्तीय मामलों में थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।
घरेलू समस्याओं के लिए सलाह ले सकते हैं।
इम्यून सिस्टम पर ध्यान दे, सेहत ठीक रहेगी।
मैच मेकिंग की प्रक्रिया तेज होने के संकेत हैं।
अकेडमिक क्षेत्र में आप सुधार ला सकते हैं।
कानूनी मामलों में भागदौड़ करना होगा।
घर के इंटिरियर में बदलाव लाने वाले हैं।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ब्राउन

ALSO READ: sawan somwar 2024: सावन की इन 7 तिथियों को रुद्राभिषेक के लिए माना जाता है सबसे शुभ
 
मकर  
( 22 दिसंबर – 21 जनवरी) 
इस सप्ताह शानदार अवसर मिल सकते हैं।
दूरदर्शिता और सजगता नए मौके देने वाली है।
घर में सुखद वातावरण बनाने का प्रयास करेंगे।
परिवार के बड़े बुजुर्ग की सलाह काम आएगी।
अनावश्यक खर्च से बचना होगा, बचत जरूरी है।
अपने वैवाहिक जीवन में मिठास बनाए रखेंगे।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत है।
शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ा अवसर मिलने वाले हैं।
घर की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी।
यात्रा नए अनुभव और ताजगी देगी, प्लान करें।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : सिल्वर

कुंभ 
( 22 जनवरी – 19 फरवरी) 
उम्मीदें पूरी होने का वक्त है, आशावान रहेंगे।
प्रोफेशनल क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे।
वित्तीय जोखिम लेना फायदेमंद रहने वाला है।
घर परिवार का माहौल सुकूनदायक रहेगा।
नियमित व्यायाम एनर्जी लेवल बनाए रखेगा।
दाम्पत्य जीवन में गलतफहमी को जगह ना दें।
स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा।
रियल स्टेट के क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं।
कहीं घूमने जाने से पहले थोड़ा रिसर्च कर लें।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : पीच

मीन
 ( 20 फरवरी – 20 मार्च) 
आने वाले समय का खुले दिल से स्वागत करें।
कार्यक्षेत्र की जानकारी रखें, काम आसान होगा।
नए उद्दयमी अपने प्लान पर पुनर्विचार कर लें।
घर के लोगों से रिश्ते सुधारने का प्रयास करेंगे।
फैमिली के साथ घूमने जाना क्लोजनेस बढ़ाएगा।
समझदारी और समझौते से बात बन सकती है।
मैरिज प्रपोजल को लेकर किसी से सलाह लेंगे।
व्यायाम के साथ ही डाइट का भी ध्यान रखेंगे।
फ्रेशर्स को इंटरर्नशिप मिल जाने की उम्मीद है।
प्रॉपर्टी विवाद का समाधान हो जाएगा, धैर्य रखें।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : येलो

ALSO READ: Vastu for dakshin disha: दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर करें ये 4 अचूक उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी