Weekly Rashifal 16 to 22 December 2019: 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं

Horoscope : जानिए नए सप्ताह के नए सितारे

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आपको जिस मौके का बेसब्री से इंतजार था, वो मौका मिल जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। कार्यस्थल की किसी समस्या को सुलझा लिए जाने की संभावना है। जिस काम को आपने समय पर पूरा नहीं किया, उसकी भरपाई कर सकते हैं। बढ़ते खर्च से बेअसर रहेंगे। आमदनी अच्छी रहने के कारण ज्यादा फर्क नहीं पड़ सकता। जीवनशैली की समस्या से जुड़े लोगों को स्वयं में सुधार लाने की जरूरत महसूस हो सकती है। खेल जगत में शोहरत मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
 
वृषभ
(अप्रैल 21 मई 20)
 
जिस मौके की आपको तलाश थी, वो पूरा हो जाने की उम्मीद है। आप अपने क्षेत्र के जाने-माने लोगों में शुमार होने जा रहे हैं। घर के बुजुर्ग की सलाह मानकर पारिवारिक समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। राजनीति आपके जीवन में बड़ी समस्या बनने जा रही है। किसी विपरीत जेंडर के इंसान के साथ का भरपूर मजा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आप किसी बड़े काम की शुरुआत करने की मूड में नहीं रहेंगे, स्थिति को सहजता से लें। शानदार पेशेवर दौर शुरू होने की संभावना है। कार्यस्थल पर लय में आने के लिए आपको थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है। जिसने कभी आपको पैसे से मदद की थी, आप भी उसके काम आ सकते हैं। पढ़ाई में तरक्की कर माता-पिता को खुशियां दे सकते हैं। प्यार के अतिरिक्त भी कुछ काम हो सकता है, उस पर भी ध्यान दें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
किसी प्रभावशाली इंसान से सहायता मांगने का सही वक्त हो सकता है। काम के प्रति ईमानदार नहीं रहने का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई करीबी आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने वाला है। आने वाले समय में छोटी-छोटी जरूरतों को ध्यान में रखकर बचत करने का मन बनाने की उम्मीद है। जंक फूड के शौकीन लोगों को सेहत के प्रति सतर्क हो जाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का लाल
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पढ़ाई के स्तर पर आपको कुछ नया सीखना पड़ सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करने के लिए तैयार रहिए। आप दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताने वाले हैं, उनके साथ ड्राइविंग के लिए जाने की योजना है। जो आपका क्रश है, उसकी तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। आप अपने करीबियों पर अपना राज दूसरों से छुपाकर रखने के लिए भरोसा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : परपल
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको पहल करनी होगी। यदि आपके पास कोई समस्या है तो उसका समाधान भी होगा और उसे ढूंढने का प्रयास करें अन्यथा ऑफिस में कोई गलती होने पर जिम्मेदारी आपकी होगी। किसी खास काम या परियोजना में स्वयंसेवक का काम करने को लेकर आपके मन में दुविधा बनी रहेगी। प्रेम संबंध में स्ट्रेट कोई बात बोलने उचित रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा आसमानी
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
सारे रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज का दिन सही रहेगा। आप पेशेवर स्तर पर किसी जिम्मेदार पद तक पहुंचने का लक्ष्य तय करने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी योजना को कार्यान्वित किए जाने की संभावना है। वर्तमान समय में कम आवश्यक कामों पर धीमी गति रखना समझदारी होगा। किसी नए माध्यम से अभी पैसा आने में दिक्कत रहेगी, पर जल्दी ही यह समस्या दूर हो जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पढ़ाई के स्तर पर सब कुछ आसानी से चलता रहेगा। आप पेशेवर स्तर पर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर लिया गया निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। पूर्व के निवेश से अच्छी आमदनी मिलनी शुरू होने की उम्मीद है। मकान मालिक अपने मकान को अच्छे रेंट पर चढ़ाने में कामयाब रहेंगे। जिसे आप पसंद करते हैं, जल्द ही उसके साथ वक्त गुजारने का मौका मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मेजेंटा
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर काम को लेकर कहां आपसे गलती हो रही थी, उसे समझने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की उम्मीद है। कुछ पूर्व के निवेश से पैसा आ सकता है। करियर सुनिश्चित करने में सफल रहेंगे। आपके लिए महत्व रखने वाला इंसान का दिल जीतने में सफलता मिलने वाली है। काम से अवकाश लेकर घर में खुशियोंभरा समय बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कुछ महत्वपूर्ण काम की योजना बनाते हुए आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। कुछ ऐसा काम करने के लिए आप पर दबाव हो सकता है, जो आपको पसंद नहीं है। आप में से कुछ लोग पेशेवर स्तर पर किसी खास काम में फंस सकते हैं। वर्तमान समय में किसी और की मदद करने के बदले स्वयं पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर होगा, नहीं तो आर्थिक समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। किसी सामाजिक समारोह में अपेक्षित सम्मान से वंचित रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
कोई आपके ऊपर स्वभाव के विरुद्ध काम करने का दबाव बना सकता है। कई अलग-अलग माध्यमों से आमदनी आने की संभावना है। किसी अन्य के व्यवसाय का उपयोग आप अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग कुछ खास डाइट लेना शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आपकी पसंद का कोई काम मिलने से संतुष्टि मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लेमन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर स्तर का महत्वपूर्ण सिरा आपकी पकड़ में आ सकता है, इसकी वजह से स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। सामाजिक स्तर पर किसी प्रतियोगिता के मूड में रहने की संभावना नजर नहीं आ रही है। पढ़ाई के स्तर पर हुआ बदलाव आपके पक्ष में रहने वाला है। दिए गए निर्देशों पर अमल करने का फायदा आपको मिल सकता है, आपका काम पूरी संतुष्टि से साथ समय पर पूरा होगा। प्रेमी के बिगड़े हुए मूड को जल्द से जल्द ठीक किए जाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्यान


ALSO READ: Lal Kitab Rashifal 2020 : मीन राशि के लिए खास 10 बातें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी