क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

Weekly Astrology March 2020

जानिए नए सप्ताह के सितारे (23 से 29 March 2020)

  मेष-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपनी सच्ची लगन से कार्यक्षेत्र पर सफलता पाने में कामयाब होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह बहुत फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट
 
वृषभ-
 
व्यवसाय के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच सकते हैं। अपने अच्छे व्यवहार के चलते परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। कमीशन और रॉयल्टी के माध्यम से धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
 
मिथुन-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजोक्ट को पूरा करने में सफल होंगे, बशर्ते आप पूरे फोकस के साथ काम करें। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से सक्षम लोग दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगे। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : वॉयलेट
 
कर्क-
 
व्यवसाय के लिए समय अच्छा चल रहा है। व्यापार में पिछले काफी समय से की गई मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार और दोस्त आपकी मदद के लिए हर समय तैयार रहेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने से धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पीच
 
सिंह-
 
करियर को लेकर इस हफ्ते सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर बॉस का अप्रत्याशित व्यवहार परेशानी का सबब बन सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिला कोई संदेश परिवार में खुशियां लाएगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद
 
कन्या-
 
व्यवसाय के लिए समय अच्छा चल रहा है। आपके बिजनेस पार्टनर अधूरे कामों को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। रिश्तेदार आपकी पर्सनल लाइफ को लेकर आपको कुछ जरूरी सलाह दे सकते हैं। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का हरा
 
तुला-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर काफी मेहनत करनी पड़ेगी। काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। परिवार के लोग आपकी केयर और प्यार करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय अनुकूल है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने नए नए विचार और तकनीकी ज्ञान के चलते सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। परिवार में किसी किसी का विवाह तय होने पर खुशियों का माहौल रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। धन संबंधित किसी स्कीम की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
धनु-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। सर्विस क्लास, कला और क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। नए मौके मिल सकते हैं। इस सप्ताह परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत का इनाम मिलेगा। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
मकर-
 
करियर के लिए समय अच्छा है। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धनलाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं पिकनिक पर जाएंगे। पिकनिक पर जाने से परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। नई सोच और अनुभव से युक्त व्यक्ति पर पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
कुंभ-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर टीम बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। अपने व्यवहार और अद्भुत व्यक्तित्व के चलते परिवार के किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : वॉयलेट
 
मीन-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर सभी से अपने काम की तारीफ सुनकर खुश होंगे। घर में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के लोग सहमत होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी डील के पूरा होने के चलते धनलाभ होगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन

ALSO READ: Chaitra Navratri ke Mantra : चै‍त्र नवरात्रि में रामचरित मानस के 10 दोहे पढ़ें, हर संकट से बचें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी