Video : बाइक स्टंट के दौरान हादसा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (22:25 IST)
भोपाल। युवक और युवती को बाइक स्टंट करना महंगा पड़ा। कलाबाजी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बाइक 20 फुट तक घिसटती चली गई। 
 
यह घटना भोपाल के अटल पथ की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, न ही किसी प्रकार की शिकायत मिली है। 
<

#ViralVideo : भोपाल शहर की सड़कों पर जानलेवा स्टंट।माता मंदिर से जवाहर चौक तक बनाई गई सड़क पर बाइक सवार ने किया स्टंट।
स्टंट के चलते बाइक से गिरे युवक युवती, हुए घायल।
(वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नही हुई) pic.twitter.com/fKzEsEbvvI

— Izhar Hasan Khan (@izharihk) December 23, 2021 >
खबरों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक मुंबई का बताया जा रहा है। युवक व्हीली स्टंट दिखा रहा था तभी उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वे बाइक से घसीटते चले गए। बाइक भी 20 फुट तक घिसटती गई। अगर आप भी बाइक से कलाबाजी के शौकीन हैं तो संभल जाएं।