PM नरेंद्र मोदी की राम भक्ति, वीरभद्र मंदिर में गाया श्री राम-जय राम भजन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (15:47 IST)
PM Modi in veerbhadra mandir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी में स्थि‍त वीरभद्र मंदिर में राम की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने श्री राम-जय राम भजन गाया। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां रंगनाथ रामायण के श्लोकों को भी सुना।
 
 
पीएम ने आगे बताया कि 17 जनवरी को वो केरल जाएंगे। 17 जनवरी को वे कोच्चि में गुरुवयूरी मंदिर, त्रिप्रयार श्री रामास्वामी मंदिर में प्रार्थना करेंगे। उसके बाद कोच्चि में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करूंगा, जहां प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख