Rabindranath Tagore life story: रवींद्रनाथ ठाकुर, एक ऐसा नाम जो साहित्य, कला और दर्शन के संगम का प्रतीक है। वे न केवल भारत के बल्कि विश्व के महानतम व्यक्तियों में से एक थे। रवींद्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में एक प्रतिष्ठित और समृद्ध बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता, देबेंद्रनाथ ठाकुर, एक जाने-माने दार्शनिक और ब्रह्म समाज के प्रमुख सदस्य थे। परिवार में कला, साहित्य और संगीत का गहरा माहौल था, जिसने रवींद्रनाथ के प्रतिभा को बचपन से ही पोषित किया। उनकी रचनाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं और जीवन के गहरे अर्थों से परिचित कराती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महान व्यक्तित्व के जीवन में कई ऐसे रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य छिपे हैं, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और मानवीय पहलुओं को और भी उजागर करते हैं? आइए, रवींद्रनाथ ठाकुर के जीवन से जुड़े ऐसे ही महत्वपूर्ण तथ्यों पर एक नजर डालते हैं :