बॉलीवुड स्टार्स... ऐसे मना रहे हैं दिवाली

अगर सुपरस्टार आमिर खान इस दिवाली पर देंगे एक खास पार्टी तो संजय दत्त रखेंगे घर पर लक्ष्मी पूजा और परिवार के साथ मनाएंगे दिवाली का त्योहार।  दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास है और बॉलीवुड स्टार्स भी इसे मनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। रोशनी से जगमगाते इस त्योहार पर मिलती हैं ढेर सारी छुट्टियां, तो बॉलीवुड के इन धुरंधरों के दिवाली प्लान भी हैं तैयार। बॉलीवुड के कुछ सितारों के दिवाली प्लान आ चुके हैं बाहर। कई सितारे ले रहे हैं मिनी वैकेशन तो कुछ हैं फुल पार्टी के मूड में। तो ऐसे मना रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स इस साल दिवाली।
 
आमिर खान 
आमिर खान की दंगल रिलीज की ओर बढ़ रही है। इसके प्रिव्यू और ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को मिल रही तारीफों से आमिर हैं बेहद खुश। इस दिवाली आमिर अपने बांद्रा स्थित घर में परिवार और दोस्तों के लिए एक प्राइवेट पार्टी रखने जा रहे हैं। 
 
रितिक रोशन 
रितिक रोशन इस बार दिवाली अपने बेटों रिहान और रिधान के साथ मनाएंगे। रितिक अपने आने वाली फिल्म काबिल के व्यस्त कार्यक्रम से लेंगे छुट्टी और इस जगमगाते त्योहार पर रहेंगे परिवार के साथ।  
 
दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण के लिए हर दिवाली होती है खास। इस त्योहार में उनका नाम हो जाता है खास। इस बार की दिवाली पर दीपिका अपने होमटाउन बंगलुरु में मौजूद रहेंगी। यह त्योहार दीपिका के दिल के बेहद करीब है और वे इसे परिवार (माता-पिता और बहन) के साथ ही मनाने की हर संभव कोशिश करती हैं। 
 
संजय दत्त  
इस बार की दिवाली सबसे अधिक खास है संजय दत्त और उनके परिवार के लिए। यरवदा जेल में बिताए लंबे समय के बाद उनकी पहली दिवाली है, जो संजय दत्त अपने घर पर परिवार के साथ मनाएंगे। संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चों शारान और इकारा के साथ खास पूजा का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान उनकी बहनें प्रिया और नम्रता भी होंगी मौजूद। इसके बाद दत्त कपल एक खास फैमिली डिनर भी रखेंगे। संजय दत्त और मान्यता, अमिताभ बच्चन द्वारा दिवाली के उपलक्ष्य में रखी जानें वाली पार्टी का भी हिस्सा बनेंगे। 
 
फरहान अख्तर 
इस बार दिवाली फरहान अख्तर के लिए रॉकिंग होने वाली है। वजह है कि फरहान इस बार उनकी आने वाली फिल्म रॉक ऑन 2 की टीम के साथ दिवाली मनाएंगे। फिलहार अख्तर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिवाली पर फरहान रॉन ऑन 2 की पूरी टीम के लिए एक गेट-टूगेदर रखेंगे। 
 
श्रद्धा कपूर 
श्रद्धा कपूर दिवाली मनाने को लेकर अतिउत्साहित हैं। रॉक ऑन 2 फिल्म का अहम हिस्सा, श्रद्धा फिल्म की टीम के साथ दिवाली मनाएंगी। श्रद्धा दिन के समय अपने घर में परिवार के साथ रहेंगी और घर की दिवाली पूजा में शामिल होंगी। श्रद्धा त्योहार को पूरे रीति रिवाज के साथ मनाती हैं। श्रद्धा इस दिवाली दोस्तों और परिवार को बराबर समय देने का मन बना चुकी हैं। 
 
राधिका आप्टे 
राधिका आप्टे के लिएप्रोफेशनल फील्ड पर यह साल बहुत ही उम्दा रहा है। बावजूद इसके, राधिका दिवाली पर धमाल करने के मूड में नहीं हैं। वे इस बार लंदन जाकर अपने पति के साथ दिवाली मनाएंगी। 
 
टाइगर श्रॉफ 
टाइगर श्रॉफ इस दिवाली बार मनाएंगे अपने परिवार और दोस्तों के साथ। 
 
कृति सेनन 
कृति सेनन फिलहाल लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, परंतु कृति इस बार दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंच जाएंगी और परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगी।  
 
यामी गौतम 
यमी गौतम अपने होमटाउन चंडीगढ़ जाकर अपने माता पिता और बहनों के साथ इस बार दिवाली का मज़ा लेंगी। 
 
राजकुमार राव 
राजकुमार राव को इस बार दिवाली पर भी करना होगा काम। वह इस बार दिवाली 'बरेली की बर्फी' के सेट पर होंगे और वहीं दिवाली मनाएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें