WD |
शम्मी कपूर (79 वर्ष) का अंतिम संस्कार 15 अगस्त की सुबह मुंबई में हुआ और उन्हें विदा करने के लिए बॉलीवुड के तमाम लोगों के साथ उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। यश चोपड़ा, राकेश रोशन, अनिल कपूर, फरदीन खान, डैनी, विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा सहित कई कलाकार उन लम्हों को याद कर रहे थे जब उन्होंने शम्मी के साथ फिल्म की या बाचतीच की। बिग बी, अनिल अंबानी और कपूर परिवार के तमाम सदस्यों ने शम्मी को कांधा दिया।
WD |
WD |
राज कपूर के तीनों बेटों रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर ने शम्मी कपूर के साथ फिल्में की। रणबीर को भी यह मौका मिला। उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकस्टार’ में शम्मी कपूर ने छोटा-सा रोल निभाया है और बतौर अभिनेता यह उनकी अंतिम फिल्म है।
WD |
WD |
प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित भी अपने प्रिय सितारे के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनके डैडी भी थे जो शम्मी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
WD |
WD |
अमिताभ बच्चन ने फिल्म जमीर में शम्मी कपूर के साथ अभिनय किया था। वे और रणधीर काफी दु:खी नजर आए। रणधीर, ऋषि, राजीव और रणबीर उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए जो शम्मी कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
WD |