फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगी सैयामी खेर, अभिषेक बच्चन निभाएंगे यह किरदार

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (15:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'घूमर' की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म घूमर को आर बाल्की निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं।

 
वहीं अब इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के किरदार की जानकारी सामने आई है। फिल्म में अभिषेक एक क्रिकेट कोच के रोल में नजर आएंगे। वहीं सैयामी एक क्रिकेट प्लेयर के किरदार में नजर आएंगी।
 
इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके पहले अभिषेक और सैयामी वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन में साथ काम कर चुकें हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी