प्रभास की 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WD Entertainment Desk

सोमवार, 7 नवंबर 2022 (11:46 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ था। यह टीजर दर्शकों को पसंद नहीं आया था। फिल्म के वीएफएक्स का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा था। अब निर्देशक ओम राउत ने 'आदिपुरुष' की रिलीज छह महीने के लिए टाल दी है। 

 
ओम राउत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में लिखा है, 'आदिपुरुष एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति, और संस्कृति और इतिहास के प्रति हमारे कमिटमेंट का रिप्रेजेंटेशन है। दर्शकों को एक कंप्लीट विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए, हमें फिल्म पर काम कर रही टीमों को और समय देने की जरूरत है। आदिपुरुष अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी।'
 
बयान में आगे लिखा है, हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कमिटेड हैं जिसपर भारत को गर्व होगा। आपका सपोर्ट, प्यार और आशीर्वाद हमें आगे बढ़ाता रहेगा। 
 
बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली था। फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता, सैफ अली खान रावण और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी