New Film: अजय देवगन बनाएंगे 'गोबर'

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (13:19 IST)
अक्षय कुमार और अजय देवगन बॉलीवुड के वे दो एक्टर हैं जिनकी रफ्तार को कोरोना भी रोक नहीं पा रहा है। दोनों लगातार काम में जुटे हुए हैं और नई-नई फिल्में भी घोषित कर रहे हैं। अक्षय कुमार पॉजिटिव हो गए थे, लेकिन अब निगेटिव होकर घर में आराम फरमा रहे हैं जबकि अजय सतर्कता बरतते हुए काम कर रहे हैं। 
 
अजय देवगन ने आज एक नई फिल्म अनाउंस की है। सिद्धार्थ रॉय कपूर से हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। नाम है 'गोबर'। जी हां, चौंकिए मत, यही फिल्म का नाम है। बताइए, अब नाम भी ढंग के नहीं मिल रहे हैं तो 'गोबर' से काम चलाया जा रहा है। 


 
गोबर नाम सुन कर आभास होता है कि हो न हो, ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। यदि आप यह अंदाजा लगा रहे हैं तो बिलकुल सही है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 
 
निर्देशन की बागडोर संभालेंगे सबल शेखावत। फिल्म के लिए कलाकार ढूंढे जा रहे हैं। 2021 के अंत तक फिल्म की शूटिंग करने का प्लान है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी