अजय देवगन ने किया भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन बनने से इनकार!

बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (16:47 IST)
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने बीते दिनों अपनी दो फिल्मों की घोषणा की है। आलिया भट्ट के साथ वह गंगूबाई काठियावाड़ी बनाने जा रहे हैं। वहीं भंसाली की दूसरा प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' है, जो दिवाली 2021 पर रिलीज होगी।


खबरों के अनुसार भंसाली ने अजय देवगन को 'बैजू बावरा' में तानसेन का रोल ऑफर किया था, लेकिन अजय ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि अजय ने इस रोल को करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि तानसेन के मुकाबले बैजू का किरदार ज्यादा दमदार है।
 
वैसे यह पहली बार नहीं है जब अजय देवगन ने भंसाली की फिल्म को मना किया हो। इससे पहले उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' से अपना नाम वापस ले लिया था।

ALSO READ: डिक्की सिन्हा का खुलासा, मौसमी चटर्जी ने बेटी का चेहरा तक नहीं देखा, न अंतिम संस्कार में हुईं शामिल
 
बता दें कि बैजू बावरा की कहानी दो गायकों पर आधारित है। बैजू बावरा 15वीं सदी के मशहूर संगीतकार थे। वह ध्रुपद गायकी के लिए काफी मशहूर थें। उन्होंने अकबर के दरबार में शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता तानसेन को संगीत द्वन्द के लिए चुनौती दी थी।
 
वहीं यह भी खबरें है कि अजय देवगन भंसाली की एक अन्य फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अजय का किरदार एक गैंगस्टर का होगा, जो दयालु और दिलदार होता है, जिसे बाद में गंगूबाई से प्यार हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी