बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म के पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी नजर आए थे, वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था।
फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल टच भी देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'जब दो जॉली होंगे आमने सामने तो होगा डबल कॉमेडी, गड़बड़ी और कलेश।'
'जॉली एलएलबी 3' का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ अन्नू कपूर, बोमन ईरानी अमृता राव, सीमा बिस्वास, संजय मिश्रा, गजराज राव, शरत सक्सेना, सौरभ सचदेव, शरद केलकर और राम कपूर भी हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।