पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट का डेब्यू, मैटेलिक ड्रेस में किया रैंप वॉक

WD Entertainment Desk
बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (14:52 IST)
Paris Fashion Week : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में ग्लैमरस अंदाज में डेब्यू किया। आलिया पहली बार में पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनकर सबका दिल जीत गईं। आलिया ने इतने स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक किया कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। 
 
आलिया ने मैटेलिक कॉरसेट पहनकर रैंप पर एंट्री मारी। जिसे पहन वह चांदी सी चमकी और सबसे अलग नजर आईं। ​ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए आलिया ने स्टाइल में रैंप वॉक किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट मेटैलिक सिल्वर बस्टियर में सजी नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंप सूट के साथ पेयर किया। मेकअप के लिए उन्होंने अपने होठों पर गुलाबी रंग का टच दिया। गीले बालों के साथ उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था।
 
गौरतलब है कि हाल ही में आलिया को लोरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया था। वह कुछ दिन पहले पेरिस आई थीं। उन्हें अपने पति रणबीर कपूर के साथ पेरिस की सड़कों पर टहलते हुए भी देखा गया। दोनों ने एक प्रशंसक के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार नजर आने वाला हैं। इसके अलावा वह वाईआरएफ की स्पाई फिल्म 'अल्फा' में सुपर एजेंट के किरदार में दिखेंगी। आलिया के पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख