रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैमिली के साथ बिता रहे समय, रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीरें

रविवार, 7 जून 2020 (17:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनका परिवार हाल ही में रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आया। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में रिद्धिमा, आलिया, रणबीर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और नीतू कपूर साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सभी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीरों शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा कम्फर्ट जोन।' 
 




तस्वीर में रणबीर कपूर सोते हुए से नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के अलावा उन्होंने और भी कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में रिद्धिमा आलिया और उनकी बहन शाहीन के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं।

रिद्धिमा द्वारा शेयर  की गईं ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन सितारों के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
बता दें कि आलिया रणबीर कपूर की फैमिली के साथ पॉजिटिव बॉन्ड शेयर करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी