हाथों में दिवंगत पिता की तस्वीर लिए रणबीर कपूर ने किया परफॉर्म, आलिया भट्ट ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (12:53 IST)
5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच आलिया भट्ट ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
तस्वीरों में रणबीर और आलिया परिवार और दोस्तों संग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। 
एक अन्य तस्वीर में आलिया अपनी दोस्तों के साथ बैठीं मेहंदी लगवाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में रणबीर कपूर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की फोटो फ्रेम हाथ में लिए परफॉर्म करते दिख रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर संग डांस करते दिख रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने हाथों में मेहंदी से आलिया भट्ट का नाम लिखवाया था। 

 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, मेहंदी की शाम ऐसी थक्ष जैसे कोई सपना। प्यार से भरी हुई, परिवार, प्यारे दोस्त, खूब सारे फ्रेंच फ्राइज, लड़के वालों की तरफ से सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान ने डीजे बजाया था, मिस्टर कपूर द्वारा दिया गया खास परफॉर्मेंस, सबकुछ हुआ खुशी के आंसुओं के साथ, वो शांत और खास पल थे, मेरे प्यार के साथ। वे वो दिन थे और आने वाले दिन भी ऐसे ही होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख