कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी, न्यूलीवेड कपल की पहली तस्वीर आई सामने

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (17:18 IST)
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी और अनिल अंबानी के अनमोल अंबानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनमोल ने कृशा शाह संग सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

 
अपनी शादी में जहां अनमोल ने लाइट ग्रे कलर की शेरवानी पहनी तो वहीं कृशा शाह लाल रंग के सिल्वर जरदोजी वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। न्यूलीवेड कपल की ये तस्वीरें पिंकी रेड्डी ने शेयर की है।
 
अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी। इसके बाद 18 फरवरी से दोनों के वेडिंग फंक्शन शुरू हुए थे। अनमोल और कृशा ने 20 फरवरी को सात फेरे लिए। 
 
अंबानी परिवार की इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। अनमोल अंबानी की शादी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी