अनुभव सिन्हा ने दिया चैलेंज, बोले- देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पर झुक कर...

शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:24 IST)
आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड निर्देशक अनुभव सिन्हा अपने बेबाक अंदाज और विचारों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही ऐसा ही एक विचार शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को अलसंख्यकों के आगे एक घुटने पर झुकने का चैलेंज दिया है।

अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं हिंदुस्तानियों को चैलेंज करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पर झुक कर दिखाओ। करते हो 2 अक्टूबर को? माफी मांगते हैं इतने सालों की। ट्विटर और फेसबुक से आगे निकलो।' 
 
अनुभव सिन्हा ने इसके बाद एक ट्वीट और किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सब को गिन रहा हूं। दलित, आदिवासी सब।' अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है, तो कोई विरोध कर रहा है। 
 
बता दें कि अनुभव सिन्हा अपनी फिल्मों के जरिए, तो समाज पर सोच और रूढ़िवादिता पर चोट करते हैं, वही सोशल मीडिया पर अपने आइडिया और विचारों के जरिए सरकार और अन्य गलत चीजों पर कटाक्ष करते हैं। जिसे लेकर वह कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी