प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग दुबई में मनाया जश्न, वीडियो वायरल

सोमवार, 31 अगस्त 2020 (15:08 IST)
कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया था कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का ने विराट संग अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'

 
अब अनुष्का शर्मा और वीडियो कोहली कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे दुबई में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें विराट और अनुष्का साथ में केक कट करते नजर आ रहे हैं।
 
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया। अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। इस दौरान अनुष्का ने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी हैं जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। 
 
बता दें कि विराट कोहली आईपीएल 2020 में हिस्सा लेना दुबई पहुंचे हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। उनके साथ इस बार अनुष्का शर्मा भी दुबई में हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी