अनुष्का शर्मा ने लगाई डांट तो विरुष्का के खिलाफ जारी हुआ कानूनी नोटिस

कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई के एक लड़के को स्वच्छता के लिए डांट रही हैं। इससे यह बात साफ होती है कि सेलीब्रिटी हो या आम आदमी, सभी स्वच्छता अभियान के लिए बेहद जागरूक हैं। हालांकि इस वीडियो से अनुष्का की जागरूकता की बहुत तारीफ हुई लेकिन वे कानूनी मामले में फंस चुकी हैं। 
 
सोशल मीडिया पर अनुष्का का यह वीडियो वायरल हो गया। यह भी पता चला कि जिसे वे डांट रही हैं वो 90 के दशक का एक फेमस चाइल्ड एक्टर है। इनका नाम है अरहान सिंह। उन्होंने शो 'देख भाई देख' में काम किया था और साथ ही वे शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। ऐसे में अरहान इस तरह की वीडियो में सामने आए तो यह उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। 
 
अरहान ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ कानूनी नोटिस दर्ज करवाया है और उनसे इस व्यवहार के लिए माफ़ी मांगने की भी मांग रखी है। अरहान ने कहा कि मेरे कानूनी एडवाइज़र ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कोहली को नोटिस भेजा है। इस बारे में मैं और कोई बात नहीं करना चाहता। अब मैं उनके जवाब का इंतज़ार कर रहा हूं। 
 
विराट कोहली ने ट्विटर पर हाल ही में अनुष्का का एक वीडियो शेयर किया। देखिए ये वीडियो- 
 

 
अरहान सिंह और उनकी मां, दोनों ने विराट और अनुष्का के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी आवाज़ उठाई थी। अरहान ने माना कि उन्हें इस चीज़ के लिए सावधान रहना चाहिए था लेकिन विराट और अनुष्का को भी शिष्टाचार दिखाना चाहिए था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी