'की एंड का' की दूसरी एनिवर्सरी ऐसे सेलीब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म 'की एंड का' को रिलीज हुए दो वर्ष हो चुके हैं। इसे लेकर अर्जुन कपूर फिल्म की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। फिल्म में वे एक ऐसे पति बने थे जो पत्नी की जगह खुद घर के काम करता है और पत्नी को अपने सपने जीने देता है। पत्नी घर के लिए कमाती हैं और पति घर के सारे काम करता है। इस फिल्म से उन्होंने जेंडर बायसनेस को बढ़ावा ना देने की बात कही थी। 
 
फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी बहुत सराहा था। फिल्म की सालगिरह पर अर्जुन ने इसे अनोखे तरीके से मनाने का फैसला लिया। उन्होंने एक डिजिटल अभियान 'बेंड दी जेंडर' शुरू किया है। इसके तहत वे उन लोगों की कहानियां बताएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर और परिवार के सपनों को आगे बढ़ने का हौसला दिया है। 
 
इस कैंपेन के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा 'की और का' मेरे लिए एक स्पेशल फिल्म है। फिल्म का मैसेज हमेशा मेरे साथ रहा है और मैं हमेशा उन लोगों को बहुत मानता हूं, जो अपने पार्टनर और परिवार के लिए हमेशा ताकत बने रहते हैं। इस कैंपेन के द्वारा मैं देश के हर कोने से ऐसे प्रेरक लोगों से मुलाकात करूंगा। यह एक वर्ष चलेगा, जो इस वर्ष 'की और का' एक फिल्म, जो मेरे दिल के बहुत करीबी है, की एनिवर्सरी से शुरू हो रहा है। 


 
इस बारे में सूत्र ने भी बताया कि अपनी हिट फिल्म की दूसरी एनिवर्सरी पर अर्जुन ने एक शानदार डिजिटल कैंपेन शुरू किया है। इसे 'बेंड दी जेंडर' नाम दिया गया है। इसमें अर्जुन लोगों से ऐसे प्रेरणादायक कहानियों को नॉमिनेट करने को कहेंगे जिन्होंने अपने पार्टनर या परिवार को आगे बढ़ने की ताकत दी। सबसे प्रेरणादायक लोगों को अर्जुन के साथ मिलने का मौका मिलेगा, जहां उन लोगों को अवॉर्ड भी मिलेंगे। यह काफी बड़े लेवल पर होगा। फिल्म 1 अप्रैल 2016 को रिलीज़ हुई थी।  
 
अर्जुन कपूर रियल लाइफ में भी अनोखे ही किरदार हैं। परिवार से बढ़कर उनके लिए कोई चीज़ नहीं। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से इसलिए संबंध नहीं रखे थे क्योंकि वे उन्हें अपने परिवार को तोड़ने का जिम्मेदार मानते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ही थे जो अपने सारे काम छोड़कर परिवार के लिए खड़े थे। 
 
यह कैंपेन अपने आप में अनोखा है। फिल्म में करीना कपूर खान भी थीं, हो स्काता है कि कैंपेन के दौरान वे भी नज़र आएं। करीना फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' में व्यस्त हैं। वहीं अर्जुन, परिणीति चोपड़ा के साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी