करीना के बाद कार्तिक आर्यन अब इस हॉट एक्ट्रेस के साथ रैम्प पर उतरेंगे

एक्टर कार्तिक आर्यन बहुत ही हॉट एक्टर्स माने जाते हैं। क्यूट लुक्स और फिट बॉडी का डेडली कॉम्बिनेशन कार्तिक आर्यन में देखा जा सकता है। इसके अलावा वे फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से ही लड़कियों के क्रश बन गए हैं। हैंडसम कार्तिक ने हाल ही में सिंगापुर के एक फैशन शो में करीना कपूर के साथ रैंप करते हुए स्टेज शेयर किया था। उनके लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि थी। अब वे फिर एक बार नामी सेलिब्रिटी के साथ रैम्प पर जलवे बिखेरते नज़र आएंगे। 
 
खबरों के मुताबिक हाल ही में मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए समर कलेक्शन को पेश करने वाले कार्तिक अब फैशन बिग बाजार (एफबीबी) में भी रैंप करेंगे। वे स्टेज पर मलाइका अरोरा के साथ समर कलेक्शन पेश करेंगे। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों और सूत्रों ने दी। इसमें मलाइका अरोरा भी कलेक्शन पेश करेंगी। मलाइका जैसी ग्रेट मॉडल के साथ स्टेज शेयर करना कार्तिक के लिए बड़ी बात है। 


 
कार्तिक को बॉलीवुड में एंट्री लिए ज़्यादा वक़्त नहीं हुआ, बावजूद इसके उनकी सिर्फ फीमेल ही नहीं मेल फैंस भी बहुत हैं। कार्तिक परफेक्ट मॉडल मटेरियल कहे जाते हैं। 
 
फैशन बिग बाज़ार एक अलग तरह का शो होगा जिसमें समर कलेक्शन को प्रदर्शित करते मॉडल्स रैंप पर थिरकते भी दिखाई देंगे। आयोजकों के मुताबिक इस बार का कलेक्शन बहुत अलग होने वाला है। इसमें मेल, फीमेल और बच्चों का कैजुअल और ट्रेडिशनल दोनों तरह का कलेक्शन होगा। कार्तिक के फैंस फिर से उन्हें रैंप पर देखने के लिए तैयार हो जाएं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी