अर्जुन को हो सकती है परिणीति के साथ काम करने में परेशानी

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में हैं। दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में ये जोड़ी 'इशकजादे' के बाद दुसरी बार साथ काम कर रही है। इस जोड़ी को दोबारा साथ देखना मज़ेदार तो होगा ही, साथ ही फिल्म के इस टाइटल को देखकर लगता है कि दर्शकों के लिए कुछ नया आने वाला है। 
 
अर्जुन के दिमाग में कुछ अलग ही खयाल आ रहे हैं। अर्जुन ने इस बारे में कहा कि उन्हें परिणीति चोपड़ा के साथ दोबारा काम करने के दौरान सहजता व असहजता दोनों भावनाएं ही महसूस होने वाली है। हम दोनों ही उत्साहित हैं, लेकिन इशक़ज़ादे के बाद हमारी चार साल बाद यह फिल्म आने वाली है। हमने बहुत समय से साथ में काम नहीं किया है। इस बीच हमने एक विज्ञापन किया था। इसके बाद भी दोबारा साथ काम करने को लेकर सहजता व घबराहट दोनों महसूस हो सकती है। 
 
फिल्म के बारे में अर्जुन ने कहा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाली है और दिबाकर बनर्जी सर के कारण एक कलाकार के रूप में हम दोनों के लिए यह अलग अनुभव होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत चैलेंजिंग स्क्रिप्ट है, इसलिए हम दोनों ही उत्साहित हैं। 
 
अब परिणीति को कैसा लगता है कौन जाने, लेकिन अर्जुन को उनके साथ रोमांस करते देखने का मौका कोई नहीं गवाना चाहेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी