अर्जुन कपूर की 'पानीपत' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (14:34 IST)
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पानीपत' की लंबे समय से चर्चा चल रही है। अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है।


अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म पानीपत का दमदार पोस्टर शेयर करने के साथ ही बताया कि यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के पोस्टर में युद्ध का द्श्य देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ टैगलाइन दिया गया है, 'एक लड़ाई, जिसने इतिहास बदल दिया।'

ALSO READ: उजड़ा चमन : फिल्म समीक्षा
 
इस फिल्म की कहानी 1761 में मराठा और दुर्रानी साम्राज्य के बीच पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। अर्जुन कपूर की ये पहली पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म में उनका लुक भी काफी अलग होने वाला है।
 
पा‍नीपत में में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ कृति सेनन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अर्जुन कपूर और कृति सेनन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने युद्ध कलाओं की काफी ट्रेनिंग भी ली है। 
 
वहीं, संजय दत्त का किरदार काफी भयानक होने वाला है। वह फिल्म में अहमद शाह दुर्रानी के किरदार में नजर आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी