केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधीं अथिया शेट्टी, शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर सात फेरे लिए। अथिया और राहुल शादी का उत्सव तीन दिनों तक चला, जिसकी शुरुआत संगीत समारोह से हुई, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और शादी हुई। 

 
अथिया और केएल राहुल की शादी की जानकारी सुनील शेट्टी ने दी। उन्होंने पैपराजी को मिठाई बाटी और कहा कि अब वे अधिकारिक रूप से ससुर बन गए हैं। 
 
शादी के बाद अथिया और केएल राहुल ने अपनी खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की। अथिया ने अपनी वेडिंग सेरेमनी में पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। वहीं दुल्हे राजा केएल राहुल ने आइवरी शेरवानी पहनी थी। 
 
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा, आपके प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखती हूं... आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की, जिसने हमें बहुत खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम इस यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।
 
अथिया शेट्टी की शादी में लगभग 100 मेहमान शामिल हुए थे। अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं, हालांकि उन्होंने पिछले साल ही अपने रिश्ते को 'इंस्टा-ऑफिशियल' बनाया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख