बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर उन लोगों को चौंका दिया है जो परीक्षाओं के मौसम और प्री-होली का हवाला देकर बता रहे थे कि फिल्म कमजोर रह सकती है। असर थोड़ा ही रहा, लेकिन फिल्म ने दिखा दिया कि दम हो तो फिल्म तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी अच्‍छा कर सकती है। 
ALSO READ: बद्रीनाथ की दुल्हनिया : फिल्म समीक्षा
ALSO READ: फर्स्ट लुक... गोलमाल 4 की स्टारकास्ट का
 
फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन माउथ पब्लिसिटी का असर दिखा और कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन 16.05 करोड़ रुपये रहे। चौथे दिन फिल्म ने 12.08 करोड़ का कलेक्शन किया और कलेक्शन 55.13 करोड़ हो गए हैं। 
 
विदेश में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। तीन दिन में फिल्म 18.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
फिल्म को सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह अच्छे दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म सभी उम्र और वर्ग को पसंद आ रही है लिहाजा सौ करोड़ का आंकड़ा छूना फिल्म के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें