पूर्व पति पीयूष के निधन पर छलका शुभांगी अत्रे का दर्द, बोलीं- मुझे पता था कि ऐसा हो सकता है...

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 12 जून 2025 (14:14 IST)
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। पीयूष काफी समय से बीमार चल रहे थे। वहीं अब शुभांगी ने अपने पूर्व पति के निधन को लेकर बात की है। 
 
शुभांगी ने बताया कि उन्हें पहले से ही लग रहा था पीयूष नहीं बचेंगे। डॉक्टर भी इस बात की चेतावनी दे चुके थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये इतनी जल्दी हो जाएगा। इंटरव्यू के दौरान शुभांगी काफी इमोशनल भी नजर आईं। शुभांगी पीयूष से तलाक ले चुकी थीं हालांकि उनका कहना है कि वह उन्हें प्यार करती थीं। 
 
शुभांगी ने कहा, मैं यही कहूंगी कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन उसके एडिक्शन की वजह से डॉक्टर्स ने बहुत पहले ही बोल दिया था कि अगर वो अपना लाइफस्टाइल नहीं बदलेगा तो ये हो सकता है। मुझे पता था कि ऐसा हो सकता है लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगा ये अंदाजा नहीं था। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
शुभांगी ने कहा, मैं उन्हें अच्छी चीजों के लिए याद करना चाहती हूं। मैं उन्हें कभी नहीं भूल पाऊंगी। अच्छी यादों में याद रखना चाहती हूं पीयूष को। मैंने उन्हें प्यार किया था। मैं शायद कभी भी उस चीज को नहीं भूल पाऊंगी। मैं आज भी ये ही बोलती हूं कि आशी (शुभांगी की बेटी) को आशीर्वाद देते रहना। हम दोनों को गाइड करते रहना और बस।
 
बता दें कि शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों साल 2022 से ही अलग-अलग रह रहे थे। इसी साल फरवरी में शुभांगी और पीयूष का तलका हुआ था। शुभांगी और पीयूष की एक बेटी आशी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी