क्या Bigg Boss 15 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी शहनाज गिल?

शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (14:42 IST)
'बिग बॉस 13' से पंजाबी सिंगर शहनाज गिल ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। सीजन 13 के विनर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब मेकर्स 'बिग बॉस 15' की टीआरपी को बुस्ट करने के लिए घर में शहनाज गिल की करवा सकते हैं। 

 
खबरों के अनुसार टीआरपी चार्ट में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे बिग बॉस 15 में मेकर्स शहनाज गिल को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर सकते हैं। मेकर्स ने इसके लिए शहनाज को अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल ने लाइमलाइट से दूरी बनाई हुई हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पहले शहनाज उनके साथ बिग बॉस 15 के घर में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार टास्क खेले थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी