अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ ने कराई थी बिपाशा बसु की मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री

WD Entertainment Desk

रविवार, 7 जनवरी 2024 (15:43 IST)
Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु 45 वर्ष की हो गई हैं। 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मी बिपाशा बसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा, और बिपासा बसु इस इसकी विजेता भी बनी।
 
बॉलीवुड में बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत साल 2001 में रिलीज फिल्म 'अजनबी' से की। इस फिल्म में बिपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। बावजूद इसके बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

साल 2002 में बिपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को बेहद पसंद आई साथ हीं बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

साल 2003 में रिलीज फिल्म जिस्म बिपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने एक बार फिर से निगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में बिपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा इन दिनों फिल्मों में सक्रिय नहीं है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी