बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा फिल्मों में आने से पहले सुपरमॉडल रह चुकी हैं। बिपाशा को हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। अब तक बिपाशा ने कई सारी हॉरर फिल्में की है। उनकी सबसे पहली हॉरर फिल्म राज थी जिसे अब भी पसंद किया जाता है।
करीब दो साल से बॉलीवुड से दूर बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग शादीशुदा लाइफ इंजॉय कर रही हैं। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थीं। करण की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह श्रद्धा निगम और जोनिफर विंगेट से शादी कर चुके हैं। वहीं, बिपाशा शादी से पहले बॉलीवुड के 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं।
बिपाशा बसु के डिनो मोरया के साथ भी अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म 'राज' के दौरान बिपाशा और डीनो मोरिया एक दूसरे के करीब आए और फिर इनमें प्यार भी हुआ, हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।