सोशल मीडिया पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (13:00 IST)
सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल सामने आते रहते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, सुहाना खान और कैटरीना कैफ के हमशक्ल इंटरनेट पर धमाल मचा चुके हैं। वहीं इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोर की हमशक्ल इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 
दीपिका पादुकोण की इसहमशक्ल का नाम रिजुता घोष देब बताया जा रहा है। वह एक डिजिटल कंटेट क्रिएटर हैं। रिजुता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है, जिसमें वह हूबहू दीपिका की तरह दिख रही हैं। 
फैंस उन्हें दीपिका की कॉपी बता रहे हैं। उन्हें दीपिका पादुकोण 2.0 भी बोला जारहा है। रिजुता के इंस्टाग्राम पर 50k से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह रितिक रोशन के साथ 'फाइटर' में दिखेंगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी