दीपिका कक्कड़ के ससुर आईसीयू में भर्ती, शोएब इब्राहिम ने की फैंस से दुआ करने की अपील

सोमवार, 26 जुलाई 2021 (13:04 IST)
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के ससुर और शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। वह मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। दीपिका और शोएब ने अपने फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने का आग्रह किया है।

 
शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, एक बार फिर आप सभी की प्रार्थनाओं और ताकत की जरूरत है। पापा को आज सुबह (रविवार सुबह) ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिलहाल आईसीयू में हैं। प्लीज प्लीज आप सब लोग दुआ कीजिएगा कि अल्लाह उन्हें ठीक कर दें।
 
दीपिका ने भी शोएब के इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। शोएब और दीपिका के फैंस उनके पिता के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 
 
बता दें कि बीते कुछ महीनो से शोएब के पिता की तबीयत खराब चल रही है। इस साल फरवरी में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। उस समय भी शोएब ने अपने पिता के लिए फैंस को दुआ करने के लिए कहा था। 
 
गौरतलब है कि दीपिका और शोएब 22 फरवरी, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दीपिका और शोएब 2011 में 'ससुराल सिमर का' के सेट पर मिले थे। दीपिका की यह दूसरी शादी है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी