रितिक की वजह से बाहर हुई टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी

रितिक रोशन बॉलीवुड में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वे कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की वे फिलहाल शूटिंग कर रहे हैं। वहीं वे अपनी होम प्रोडक्शन फ्रैंचाईज़ी 'कृष' के चौथे भाग 'कृष 4' की भी तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा एक और फिल्म है जिसमें रितिक अपनी सबसे बेहतरीन टैलेंट के साथ नज़र आएंगे। 
 
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म डांस पर आधारित होगी। यशराज फिल्म्स की यह डांस फिल्म जल्द ही शूट भी होने वाली है। रितिक और टाइगर इसमें आपस में टकराएंगे लेकिन डांसर के तौर पर। इस फिल्म की घोषणा होते ही दोनों बेहतरीन एक्टर्स की जमकर तारीफ भी हुई और फिल्म में इनकी टक्कर को इस साथ की सबसे बड़ी बैटल बताया जाने लगा है। 
 
टाइगर और रितिक की फिल्म में वाणी कपूर फीमेल लीड के रुप में हैं। साथ ही टाइगर की सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड दिशा के होने की भी खबरें चर्चा में थी। लेकिन फिलहाल जो खबर है वो यह है कि दिशा ने फिल्म से किनारा कर लिया है। और खबरों के अनुसार दिशा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने रितिक पर इल्ज़ाम लगाया कि वे सेट पर उनसे फ्लर्ट करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने कहा कि रितिक उनसे सेट पर फ्लर्ट करते थे और उन्हें डेट पर जाने का भी ऑफर दिया। इसलिए दिशा ने परेशान होकर फिल्म छोड़ दी। 
 
फैंस इस अफवाह से काफी नाराज़ हैं। फैंस क्या, रितिक और दिशा खुस इस अफवाह से नाराज़ हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इसके लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। दिशा ने भी यह कहा कि रितिक ऐसा कुछ नहीं कर सकते। यहां तक कि वे सेट पर बहुत सभ्य पेश आते हैं। रितिक जब भी उनसे मिलते हैं बहुत सलीके से पेश आते हैं। दिशा ने गुस्से में मीडिया को गैर जिम्मेदार भी कहा। 
 
इस बारे में टाइगर का भी कहना है कि ऐसी अफवाहें बहुर बचकाना हैं। ऐसा इल्ज़ाम सभी पर कभी ना कभी लगाया ही जाता है, इसमें कुछ नया नहीं है। यह सिर्फ एक पार्ट है जो निकल जाएगा। टाइगर ने यह भी कहा कि लाइटलाइट में होने पर आप इस तरह की अफवाहों का आसानी से शिकार बन जाते हैं। मैं उन दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 
 
टाइगर, रितिक को अपना गुरू मानते हैं और फिल्म में भी रितिक उनके गुरू ही बने हैं। वहीं दिशा पाटनी, टाइगर की बेस्ट फ्रेंड हैं। ऐसे में रितिक और दिशा की इस खबर की कोई उम्मीद नहीं बनती। यह फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिलीज होने की तैयारी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी