टू-पीस पहने दिशा पाटनी ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, टाइगर श्रॉफ ने किया यह कमेंट

रविवार, 9 जनवरी 2022 (17:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस बिकिनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को दिशा का हॉट अंदाज काफी पसंद आता है।

 
दिशा को संमदर किनारे घूमना काफी पसंद है। वह अक्सर बीच से ही अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। अब दिशा ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीर से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। दिशा की इस बोल्ड तस्वीर पर कमेंट करने से उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी खुद को रोक नहीं पाए।
 
इस तस्वीर में दिशा पाटनी कैमरा के सामने अपनी बैक साइड फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिशा समंदर के पानी में खड़े टू-पीस पहने कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
दिशा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ ने एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं।
 
बता दें कि दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। दिशा का हॉट अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आई थीं। वह जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'केटीना' में नजर आएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी