काला हिरण शिकार खुलासा, सलमान को इन्होंने कहा था गोली चलाने के लिए

सलमान खान की चर्चाएं उनकी फिल्मों के कारण नहीं, उनकी सज़ा के कारण चल रही हैं। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सज़ा और दस हज़ार रुपए का जुर्माना लगा है। उनके कोर्ट की खबर से लेकर उनकी जेल में रात बिताए जाने की खबर तक पल-पल लोगों को मिल रही है। ऐसे में एक और बड़ी खबर सभी के सामने आई है। 
 
दरअसल एक गवाह के मुताबिक सलमान खान के काले हिरण को गोली चलाई थी, तब्बू के कहने पर। शिकार पर कई लोग साथ गए थे लेकिन सज़ा सिर्फ सलमान को ही हुई। इस फैसले से सलमान के कई फैंस नाराज़ हैं। सलमान को सज़ा दी गई और बाकी सभी को गवाह ना होने की वजह से बरी कर दिया गया। लेकिन एक गवाह सामने आया है यह बताने कि तब्बू के कहने पर ही सलमान ने हिरण पर गोली चलाई थी। 
 
1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात को एक्टर्स सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम सोनी जोधपुर के एक जंगल में शिकार पर गए थे। सलमान ने दो हिरणों का शिकार किया। वहां के एक आदमी ने हाल ही में एक चैनल को बताया कि सलमान ने यह गोली तब्बू के कहने पर चलाई। तब्बू ने कहा कि हिरण पास आ गया है अब चलाओ गोली। 
 
इसके बाद ही सलमान ने गोली चलाई थी। गवाह ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम में हिरण की मौत गड्ढे में गिरने के कारण बताई गई थी जो कि गलत है। हिरण गोली लगने की वजह से ही मरा है लेकिन इसके लिए ज़िम्मेदार तब्बू हैं। 
 
ये सभी एक्टर्स फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के को-एक्टर्स हैं। फिलहाल तो सलमान को जेल हो चुकी हैं और उनके वकील ने बेल के लिए भी अपनी अर्ज़ी दी हैं। फैंस की दुआओं से हो सकता है सलमान बच जाएं। सलमान खान ने हमेशा यही कहा कि उन्होंने हिरण पर गोली नहीं चलाई, लेकिन उन्होंने असली शिकारी का नाम भी नहीं बताया। इसलिए इस फैसले में सलमान के ऊपर ही इल्ज़ाम लग रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी