The Kerala Story हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

रविवार, 14 मई 2023 (11:26 IST)
The Kerala Story box office collection: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। तमाम विवादों के बावजूद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैन भी कर दिया गया है। कई राज्यों में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री भी किया गया है। वहीं अब यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। 

 
फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपए की शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 'द करेल स्टोरी' के कलेक्शन में और इजाफा हुआ और इसने 16.40 करोड़ रुपए की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने 10.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पांचवे दिन फिल्म ने 11.14 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं छठे दिन 12 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
'द केरल स्टोरी' ने सातवें दिन भी 12 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म के आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म ने शुक्रवार को 12.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं 'द केरल स्टोरी ने नौवें दिन यानी शनिवार को 19.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
 
इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 112.99 करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ द केरल स्टोरी ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने 9 दिनों में सिर्फ 95 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
 
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 3 लड़कियों के बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने और फिर उन्हें आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अदा शर्मा, सिद्धी इदनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी