फिल्म 'भोला' से सामने आया दीपक डोबरियाल, गजराव राव और विनीत कुमार का फर्स्ट लुक

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (14:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से अजय देवगन और तब्बू का फर्स्ट लुक काफी पहले सामने आ चुका है। अब 'भोला' से अन्य कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गए है।

 
फिल्म से दीपक डोबरियाल, गजराव राव और विनीत कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ उनके किरदारों के नाम का भी खुलासा किया गया है। 
 
'भोला' में दीपक कुमार आशु का किरदार निभाते दिखेंगे। दीपक का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, भेड़ की खाल में उस भूतनीवाले का नाम बता, गर्दन हम काटेंगे। अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझों। ये है भोला के शैतान।
 
फिल्म में गजराव राव देवराज सुब्रमण्यम के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, कौन बनेगा करोड़पति खेले बिना अगर आप करोड़पति बन गए, तो क्या होगा इतना धन राशि का? अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझों। ये है भोला के शैतान।
 
फिल्म भोला में विनीत कुमार निठारी की भूमिका में दिखेंगे। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, रक्त के भक्त हैं। बना डालो इस थाने को शमशान।
 
फिल्म 'भोला' में अजय एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। 'भोला' अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। यह फिल्म वन मैन आर्मी की कहानी है, जो एक रात में होने वाले विभिन्न रूपों को उजागर करते हुए इंसानों और दुश्मनों की जंग को दर्शाती है। भोला 30 मार्च, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है।
 
फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को कनगराज ने निर्देशित किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी