Pooja Bhatt को 16 साल की उम्र से लग गई थी शराब पीने की लत

WD Entertainment Desk

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (06:00 IST)
Pooja Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा भट्ट लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनका स्टाइल और बेबाकी उन्हें खबरों में बनाए रखता है।

पूजा भट्ट की जिंदगी भी काफी विवादों से जुड़ी रही है। पूजा भट्ट को महज 16 साल की उम्र में शराब पीने की लत लग गई थीं। काफी सालों बाद पूजा ने शराब छोड़ने का फैसला लिया। पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शराब पीने की लत से छुटकारा पाने की कहानी भी शेयर की थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

पूजा ने बताया था कि 2016 तक शराब की आदी थीं। 2 साल और 10 महीने बाद अब ये बताने का समय आ गया है। इसके बाद कल किसने देखा है? आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं तो आप इसमें अकेले नहीं हो। 

ALSO READ: Article 370 movie review: यामी गौतम और प्रिया मणि के दमदार एक्टिंग से सजी यह मूवी क्या है देखने लायक
 
 
उन्होंने लिखा था, अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी जरूर ऐसा कर सकते हो। अगर आप इसमें परेशान होते हो तो इसमें हिम्मत मत हारो और चलते रहो।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KEN FERNS (@iamkenferns)

बताया जाता है कि पूजा ने अपने एक दोस्त को खोने के बाद शराब पीना शुरू किया था लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने शराब को छोड़ दिया। पूजा भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। उनकी मां का नाम लॉरेन ब्राइट था। 
बता दें कि पूजा भट्ट ने साल 1889 में फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में पूजा ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ ईयर का अवॉर्ड भी मिला। पूजा भट्ट आखिरी बार फिल्म 'सड़क 2' में नजर आई थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी