दिवाली से पहले राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारियां, परिणीत चोपड़ा ने दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk

रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (16:58 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए इस साल की दिवाली की खुशियां डबल हो गई है। कपल के घर दिवाली के एक दिन पहले किलकारियां गूंज गई है। परिणीति चोपड़ा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। 
 
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर‍ किया है। इसमें लिखा है, 'वो आखिरकार आ गया! हमारा प्यारा सा बेबी बॉय। और हमें पहले की जिंदगी याद ही नहीं! बाहें भरी हैं, दिल और भी भरे हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है... आभार सहित, परिणीति और राघव।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

बता दें कि परिणीति चोपड़ा 36 साल की उम्र में पहले बच्चे की मां बनीं हैं। परिणीति बीते कुछ महीने से दिल्ली में पति के साथ रह रही थीं। उन्हें हाल ही में डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिणीति ने 25 अगस्त को एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 
 
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों ने ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिठग की थी। परिणीति और राघव की शादी का जश्न कई दिनों तक उदयपुर के एक होटल में चला था। अब शादी के 2 साल बाद कपल के घर किलकारियां गूंजी हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी