करण के साथ फिल्म कर गलती सुधारना चाहते हैं हर्षवर्धन

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने 'मिर्जिया' नामक फिल्म से अपनी पारी शुरू की थी जो बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह से पिटी की कि कई लोगों को पता भी नहीं चला कि इस नाम की कोई फिल्म भी आई है। इस फिल्म को करने को लेकर हर्षवर्धन की काफी आलोचना भी हुई। कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म से शुरुआत कर हर्षवर्धन ने बहुत बड़ी गलती की है और इससे उनका करियर प्रभावित हो गया है। 
सुनने में आया है कि हर्षवर्धन अब गलती सुधारना चाहते हैं और करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स की कोई फिल्म करना चाहते हैं। उन्हें लगातार करण के ऑफिस के चक्कर काटते देखा जा रहा है। करण नए कलाकारों को प्रस्तुत करने में उस्ताद माने जाते हैं। उन्होंने कई नए कलाकारों को सफलता के साथ प्रस्तुत किया है। हर्षवर्धन के करियर को फिर करण रफ्तार दे सकते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें