Sussanne Khan के 'पठानी लुक' पर फिदा हुए Hrithik Roshan, कमेंट कर कही यह बात

सोमवार, 17 मई 2021 (13:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो गए हो, लेकिन उनके रिश्ते में कोई कडवाहट नहीं आई है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से एक्स-वाइफ सुजैन के एक पोस्ट पर रितिक के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

 
सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर अपना 'पठानी लुक' शेयर‍ किया है। सुजैन ने ग्रे कलर का पठानी कुर्ता सलवार पहनी हुई है। बाजुओं को कोहनी तक मोड़ा हुआ है। बालों को खुला छोड़ा है। अपने इस लुक को उन्होने व्हाइट स्नीकर्स के साथ कम्पलीट किया है। 
 
इस तस्वीर के साथ सुजैन ने कैप्शन में लिखा, आसान और हवादार गर्मी-मानसून(लॉकडाउन) लुक... धन्यवाद मेरी प्यारी मरियम... मुझे ये जेंडर फ्लूइड पठानी सच में बहुत पसंद आया...कृप्या इसे मेरे सभी पसंदीदा रंगों में बना दो।
 
सुजैन का यह लुक देखकर रितिक रोशन उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। सुजैन की तस्वीर पर रितिक ने कमेंट कर लिखा है 'सुपर लुक।' 
 
बता दें, कि ये पहला मौका नहीं है जब ऋतिक को सुजैन का कोई लुक इतना पसंद आया हो। वह अक्सर सुजैन की तस्वीरों पर कमेंट कर तारीफों की झड़ी लगाते रहते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी