रितिक रोशन और दूसरी शादी!

रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। बचपन के साथी रितिक और सुजैन करीब तेरह साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। अब रितिक के प्रशंसक उन्हें फिर से किसी रिश्ते में देखना चाहते हैं। 


 
 
रितिक ने भी दूसरी शादी के बारे में बात करना शुरू कर दी है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में रितिक ने खुलासा किया कि वह इसकी जरूरत महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा, "आज मैं फिर से शादी की नहीं सोच सकता। मैं ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं करता।" 

रण वीर और रोहि त शेट्टी की फिल्म फाइनल... क्लिक करें 
 
रितिक और सुजैन पिछले कुछ समय में लगातार साथ दिखे हैं। इन्हें साथ देखकर इनके प्रशंसकों की इच्छा यही हैं कि यह जोड़ा फिर साथ हो, हालांकि सुजैन ने घोषणा कर दी थी कि वे दोनों अब साथ नहीं आ सकते। दोनों अपने बच्चों रिहान और रिधान के लिए अच्छे दोस्त बने रहेंगे। 

बॉलीवु ड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 
 
रितिक रोशन की आगामी फिल्म काबिल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उनके साथ इस फिल्म में यामी गौतम की भी खास भूमिका है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें