भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शाहरुख खान ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (17:46 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस समय विश्व कप 2018 की तैयारियों में जुटी है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से मैदान पर आकर विश्व कप मैच देखने और टीम को सपोर्ट करने की अपील की है।
 
 
भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हॉकी खिलाड़ी शाहरुख को हॉकी को सपोर्ट करने को कह रहे हैं और साथ ही लिखा कि शाहरुख सर आप तो हॉकी खेल चुके हैं। 
 
मैं और पूरी टीम इंडिया जानती है कि आपका दिल हॉकी के लिए धड़कता है। क्या आप हॉकी विश्व कप 2018 का हिस्सा बनोगे? क्या आप हमें सपोर्ट करने मैदान पर उतरोगे? प्लीज दुनिया को भी यह बता दो कि आपका दिल अब भी हॉकी के लिए धड़कता है।
 
 
2007 में हॉकी पर आधारित फिल्म चक दे इंडिया आई थी जिसमें शाहरुख ने महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। शाहरुख खान अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में हॉकी खेला करते थे। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि उनका बेटा अबराम बड़ा होकर भारत के लिए हॉकी खेले।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख