क्या सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल ने छोड़ा खाना-पीना? ड्रेस डिजाइन ने बताया सच

शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (18:03 IST)
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के सदमे से उनका परिवार और सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल उबर नहीं पा रही हैं। शहनाज सिद्धार्थ के बेहद करीब थीं। वहीं सिद्धार्थ ने उनके हाथों में ही आखिरी सांस ली थी।

 
सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही शहनाज का हाल बुरा है। सिद्धार्थ के निधन के बाद जो भी उनके घर गया वह शहनाज की हालत देखकर परेशान हो गया। वहीं खबरें आ रही है कि एक्टर के निधन के बाद से ही शहनाज ने खाना-पीना छोड़ दिया है और सिर्फ ग्लूकोज पर सर्वाइव कर रही हैं। 
 
शहनाज के एक फैन पेज ने उनके डिजाइनर केन फर्न्स से चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में फैन ने डिजाइनर से शहनाज के ग्लूकोज पर सर्वाइव करने की बात पूछी है। जिसपर केन ने रिप्लाई करते हुए कहा- 'नहीं।'
 
इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया है, सिद्धार्थ के निधन के बाद दो दिन बाद तक शहनाज ने खाना नहीं खाया था तब वह ग्लूकोज पर थीं, लेकिन अब नहीं हैं।
 
बता दें कि सिद्धार्थ की मौत से शहनाज गिल को भी गहरा धक्का लगा है। कई सेलेब्स ने बताया कि शहनाज की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी