ईशा अंबानी की होली पार्टी में छाईं प्रियंका चोपड़ा, पहना इतने करोड़ का नेकलेस

WD Entertainment Desk

सोमवार, 18 मार्च 2024 (11:47 IST)
Priyanka Chopra Holi Party Look: ईशा अंबानी ने हाल ही में एक ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन किया। यह पार्टी मुकेश अंबानी के घर एंटिला में हुई थी। इस ग्रैंड होली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी शिरकत की। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी पार्टी में शामिल होने के लिए अमेरिका से आईं। 
 
इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा छाई हुई थीं। ईशा अंबानी ने इस होली पार्टी को बुल्गरी के साथ मिलकर होस्ट किया था। वहीं प्रियंका बुल्गरी की ब्रांड एंबेसडर में से एक हैं। यही वजह थी कि प्रियंका इस इवेंट की हाइलाइट रहीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडियापर शेयर की है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर कही हाई स्लिट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का डीप नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। इस लुक में प्रियंका बला की खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान किसी चीज ने खींचा वह था प्रियंका चोपड़ा का नेकलेस। प्रियंका ने अपने गले में रेड और ब्लू कलर के स्टोन्स का नेकलेस पहना हुआ है। इसके साथ इसमें हीरे और ग्रीन टूमलाइन स्टोन्स जड़े हुए हैं। 
ALSO READ: जेल में ऐसे गुजरी एल्विश यादव की पहली रात, खाने में मिला सब्जी-पूड़ी और हलवा
 
प्रियंका चोपड़ा का यह नेकलेस बुल्गरी ब्रांड का है। इस खूबसूरत नेकलेस की कीमत 8 करोड़ 33 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी