इशिता दत्ता बनीं मां, अस्पताल से शेयर की बेटे की पहली झलक

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (16:32 IST)
Ishita Dutta baby Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ शादी के 6 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 19 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इशिता ने अपने न्यूबोर्न बेबी संग पहली तस्वीर भी फैंस संग शेयर कर दी है। एक्ट्रेस ने अस्पताल से पति और बेटे संग तस्वीर शेयर की है।
 
तस्वीर में इशिता अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी गोद में बच्चा दिख रहा है। वहीं, वत्सल पत्नी और बेटे को गले लगाते हुए पास में खड़े हए हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा रेड हार्ट की इमोजी से छिपाया हुआ है। 
 
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए वत्सल और इशिता ने लिखा, 'हमें एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।' फैंस और सेलेब्स इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए इशिता को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। 
 
इशिता दत्ता प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह फैंस को लगातार अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दे रही थीं। इसके अलावा इशिता ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं। इशिता दत्ता ने 28 नवंबर 2017 को वत्सल सेठ संग शादी रचाई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी