कपिल शर्मा को सुनील ग्रोवर ने दिया जवाब

पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद चर्चा में है। दोनों के बीच मेलबर्न से मुंबई आते समय विमान में झगड़ा हुआ था। नशे में चूर कपिल ने सुनील को गालियां दी और मारपीट की। बाद में फेसबुक के जरिये कपिल ने इस बात को स्वीकारा कि दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि यह दोनों का मामला है और उन्हें ही सुलझाने दीजिए। कपिल ने ट्वीट भी किया- पाजी, माफ करना। अनजाने में आपको दु:ख पहुंचाया। आप जानते हो कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं। मैं भी दु:खी हूं। अब सुनील ग्रोवर की बारी है। अब उनका जवाब आया है। 
सुनील का जवाब... अगले पेज पर
 

सुनील ने ट्वीट किया है- भाई जी! आपने मुझे गहरा दु:ख पहुंचाया है। आपके साथ काम कर बहुत कुछ सीखा है। एक सलाह है कि जानवरों के साथ-साथ मनुष्यों को भी सम्मान दीजिए। सभी आपकी तरह सफल नहीं हैं। यदि आपकी तरह सभी प्रतिभाशाली हो जाए तो आपकी कद्र कौन करेगा। सो, उनको भी महत्व दीजिए। साथ ही यदि कोई आपको सुधार रहा तो उसे गालियां मत बकिए। उन महिलाओं के सामने अपशब्द मत बोलिए, जिन्हें आपके स्टारडम से कोई लेना-देना नहीं है और वे संयोग से आपके साथ यात्रा कर रही थीं। मुझे यह बताने के लिए धन्यवाद कि यह आपका शो है और आप इतने ताकतवर हैं कि किसी को भी किसी भी समय बाहर कर सकते हैं। आप अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन 'भगवान' बनने की कोशिश मत की‍जिए। अपना ध्यान रखिए। आपको और सफलता तथा प्रसिद्धी मिले। 
क्या सुनील छोड़ेंगे कपिल का शो... अगले पेज पर

चर्चा चल पड़ी है कि इस विवाद का असर द कपिल शर्मा शो पर पड़ सकता है। सुनील ग्रोवर अपमानित महसूस कर रहे हैं और संभव है कि शो से अलग हो जाएं। वे इस शो में डॉ. मशहूर गुलाटी सहित कुछ और किरदार निभाते हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सुनील को शो नहीं छोड़ने दिया जाएगा। उन्हें मना लिया जाएगा। कपिल और उनकी सुलह हो जाएगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें