'कॉफी विद करण' सीजन 8 के साथ लौट रहे करण जौहर, इस दिन से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा शो

WD Entertainment Desk

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (17:14 IST)
Koffee With Karan 8: फिल्ममेकर करण जौहर अपने फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के एक और तड़कते भड़कते ब्रैंड न्यू सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। करण जौहर के इस शो का हर सीजन हिट जाता है। अब उन्होंने 'कॉफी विद करण सीजन 8' की अनाउंसमेंट कर दी है।
 
इस चैट शो में करण एक बार फिर होस्ट बनकर बॉलीवुड सेलेब्स संग कॉफी पीते हुए मजेदार बातचीत करते नजर आएंगे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर 'कॉफी विद करण सीजन 8' की अनाउंसमेंट की है।
 
वीडियो में करण जौहर के डबल रोल को दिखाया गया है। इस प्रोमो वीडियो में वह खुद को ही रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। करण वीडियो में अपनी अंतरात्मा से बात करे रहे हैं। करण की अंतरात्मा उन्हें उन सब बातों के लिए ट्रोल करती है जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जाता है। 
 
वीडियो में करण की आत्मा कहती है की पिछला सीजन काफी ठंडा था। इसी के साथ बता रहा है की शो में बदलाव लाने की जरूरत है। फिर करण कहते है की वह इस नए सीजन में शादीशुदा कपल्स को बुलाएंगे या फिर इस बार क्रिकेटर्स को शो में इनवाइट करेंगे।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, पता चला, मेरी अपनी अंतरात्मा भी मुझे ट्रोल करना चाहती है। लेकिन वह क्या सोचता है, इस पर ध्यान न दें, मैं अभी भी सीजन 8 बना रहा हूं। 
 
'कॉफी विद करण' सीजन 8 दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। यह चैट शो 26 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी